देश

लोकसभा चुनाव 2019: पीएम मोदी देहरादून में पांच अप्रैल को चुनावी सभा को संबोधित करेंगे

गैरोला ने बताया कि कि पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती, केंद्रीय कपडा मंत्री स्मृति ईरानी और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी और विजय बहुगणा भी अगले कुछ दिनों में विभिन्न स्थानों पर चुनावी सभायें करेंगे.

लोकसभा चुनाव 2019: पीएम मोदी देहरादून में पांच अप्रैल को चुनावी सभा को संबोधित करेंगे
पीएम मोदी (Photo: ANI)

उत्तराखंड में पांचों सीटों पर पहले चरण में 11 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिये आज बीजेपी (BJP) की तरफ से केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पिथौरागढ, गोपेश्वर, कोटद्वार और झबरेडा में कई सभाओं को संबोधित किया. पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योतिप्रसाद गैरोला ने यहां बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, शाहनवाज हुसैन, उमा भारती, स्मृति ईरानी जैसे स्टार प्रचारक अगले कुछ दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में रैलियां करेंगे.

भाजपा अध्यक्ष शाह तीन अप्रैल को उत्तरकाशी में एक रैली को संबोधित करेंगे जबकि शाहनवाज हुसैन सहसपुर, भगवानपुर और धरमपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे.योगी आदित्यनाथ काशीपुर और रूडकी में चार अप्रैल को जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) देहरादून में पांच अप्रैल को रैलियां करेंगे. यह भी पढ़े: लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी का दावा- PM मोदी की जम्मू में होने वाली रैली में आएंगे 2 लाख से अधिक लोग

गैरोला ने बताया कि कि पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती, केंद्रीय कपडा मंत्री स्मृति ईरानी और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी और विजय बहुगणा भी अगले कुछ दिनों में विभिन्न स्थानों पर चुनावी सभायें करेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2019 09:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).