चीन को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारत ने उठाया बड़ा कदम, अब सीमा पार करने से पहले सौ बार सोचेगा ड्रैगन
भारत ने सोमवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की सामरिक कमान का संचालन जम्मू कश्मीर के लेह-लद्दाख जिले से शुरू कर दिया. क्षेत्र में बढ़ते चीनी सैन्य जमावड़े के मद्देनजर इस कमान को चंडीगढ़ से यहां स्थानांतरित किया गया है.
नई दिल्ली: भारत ने सोमवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की सामरिक कमान का संचालन जम्मू कश्मीर के लेह-लद्दाख जिले से शुरू कर दिया. क्षेत्र में बढ़ते चीनी सैन्य जमावड़े के मद्देनजर इस कमान को चंडीगढ़ से यहां स्थानांतरित किया गया है.
आईटीबीपी के उत्तर पश्चिम फ्रंटियर के पास शांतिकाल में 3,488 किलोमीटर लंबी भारत-चीन सीमा की निगरानी की जिम्मेदारी है. उत्तर पश्चिम फ्रंटियर का नेतृत्व पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) स्तर का एक अधिकारी करता है जो सेना के मेजर जनरल के समतुल्य होता है.
लेह से आईटीबीपी के महानिरीक्षक अरविंद कुमार ने पीटीआई-भाषा से फोन पर कहा, “एक अप्रैल से लद्दाख क्षेत्र से हमारी सक्रियता चालू है और इस बारे में दिल्ली स्थित बल के मुख्यालय को जानकारी दे दी गई है.”
इस संबंध में एक अन्य अधिकारी ने कहा कि भारतीय तिरंगा और बल का ध्वज फहराया गया तथा फ्रंटियर का कामकाज आईटीबीपी के सेक्टर मुख्यालय के मौजूदा परिसर से संचालित किया जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2019 11:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

