कोविड-19 बाद की स्थिति में निर्यात बाजार का लाभ उठाने के लिये एमएसएमई को सरकारी प्रोत्साहन की जरूरत
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बृहस्पतिवार को जारी इकोरैप रिपोर्ट के अनुसार, यदि भारत अपनी क्षमताओं का निर्माण करता है और चीन की बाजार हिस्सेदारी पर कब्जा करता है, तो भी सबसे कम अनुकूल स्थिति में निर्यात में 20 अरब डॉलर से लेकर 193 अरब डॉलर तक की उल्लेखनीय वृद्धि हासिल की जा सकती है।