बढ़ते कर्ज दबाव के बाद भी चीन- पाकिस्तान आर्थिक गलियारा परियोजना पर आगे बढ़ रहा पाकिस्तान
सीपीईसी प्राधिकरण के चेयरमैन लेफ्टिनेंट-जनरल (सेवानिवृत्त) असीम सलीम बाजवा ने बुधवार को पत्रकारों के एक समूह को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘इसके रास्ते में कोई राजनीतिक बाधा नहीं है। यह परियोजना पाकिस्तान के भविष्य के साथ-साथ एक ठोस वास्तविकता है और इस पर कोई समझौता नहीं किया जायेगा।"