एजेंसी न्यूज

पाकिस्तान में कोविड-19 से मौत के 38 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 24 हजार के पार

देश में कोरोना वायरस के संक्रमण और मौत के मामलों में हर रोज हो रही वृद्धि के बावजूद प्रधानमंत्री इमरान खान बृहस्पतिवार को लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील देने पर चर्चा करेंगे।

पाकिस्तान में कोविड-19 से मौत के 38 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 24 हजार के पार
इमरान खान (Photo Credits: Facebook)

इस्लामाबाद:  पाकिस्तान में कोविड-19 से 38 और लोगों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या 564 तक जा पहुंची तथा संक्रमण के 1,523 नए मामलों के साथ संक्रमित लोगों की संख्या 24 हजार से अधिक हो गई है. देश में कोरोना वायरस के संक्रमण और मौत के मामलों में हर रोज हो रही वृद्धि के बावजूद प्रधानमंत्री इमरान खान गुरुवार को लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील देने पर चर्चा करेंगे. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि एक दिन में सामने आए सर्वाधिक 1,523 नए मामलों के साथ कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या अब 24,073 हो गई है. इसने कहा कि बुधवार को 38 लोगों की कोविड-19 से मौत होने के बाद मृतकों की कुल संख्या 564 हो गई है.

प्रधानमंत्री खान लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील देने पर चर्चा के लिए राष्ट्रीय समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बैठक में सभी मुख्यमंत्री शामिल होंगे. डॉन समाचार पत्र के अनुसार सिंध के हैदराबाद शहर में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से नाजुक स्थिति में पहुंचे मरीज पर प्रयोग के तौर पर संक्रमण से स्वस्थ हुए मरीज का प्लाज्मा चढ़ाया गया है.

प्रधानमंत्री इमरान खान ने सलाहकारों के साथ एक बैठक में कहा था कि सरकार की बेहतरीन रणनीति की वजह से देश कोरोना वायरस के डर से बाहर निकल रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2020 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).