देश के कई शहरों से प्रवासी मजदूरों को लेकर उप्र पहुंचीं ट्रेन
गुजरात में फंसे 1,220 प्रवासी मजदूरों को सूरत से लेकर स्पेशल श्रमिक ट्रेन आज सुबह बांदा पहुंची जहां रेलवे स्टेशन पर ही सभी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई और उन्हें बसों से नजदीकी आश्रय स्थल भेजा गया। केरल के एर्नाकुलम, कर्नाटक के बेंगलूरू और पंजाब के जालंधर से राज्य के प्रवासी मजदूरों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन लखनऊ पहुंचीं। वहीं, हैदराबाद से आई ट्रेन बाराबंकी पहुंची। इसी प्रकार श्रमिक स्पेशल ट्रेन बलिया और अमेठी भी पहुंचीं।