एजेंसी न्यूज

अब तक 163 से अधिक श्रमिक ट्रेन चलाई गईं, 1.60 लाख श्रमिकों को गृह राज्य पहुंचाया गया

रेलवे ने कहा कि उसने बुधवार को 56 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई और बृहस्पतिवार को अभी तक 14 ट्रेनें चलाई गई हैं।

अब तक 163 से अधिक श्रमिक ट्रेन चलाई गईं, 1.60 लाख श्रमिकों को गृह राज्य पहुंचाया गया
जमात

नयी दिल्ली, सात मई भारतीय रेलवे ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने एक मई से अब तक 163 से अधिक श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं और देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे 1.60 लाख प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह नगर पहुंचाया है।

रेलवे ने कहा कि उसने बुधवार को 56 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई और बृहस्पतिवार को अभी तक 14 ट्रेनें चलाई गई हैं।

रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया, “हम दिन के अंत तक कुछ और ट्रेनें चलाने की योजना बना रहे हैं।”

बुधवार रात तक रेलवे ऐसी 149 ट्रेनें चला चुका था।

प्रत्येक विशेष ट्रेन में 24 डिब्बे हैं जिनमें से हर एक डिब्बे में 72 सीटें हैं।

लेकिन सामाजिक नियमों का पालन करने के वास्ते एक डिब्बे में केवल 54 लोगों को ही यात्रा करने की अनुमति दी जा रही है और मिडल बर्थ किसी भी यात्री को नहीं दी जा रही है।

हालांकि इन सेवाओं में होने वाले खर्च की जानकारी रेलवे की ओर से नहीं दी जा रही है, अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि प्रति सेवा रेलवे को 80 लाख रुपये का खर्च वहन करना पड़ा है।

सरकार की ओर से कहा गया था कि राज्यों के साथ 85:15 के अनुपात में खर्च वहन किया गया है।

सेवा की शुरुआत से ही मुख्य रूप से गुजरात और केरल से श्रमिकों को बिहार और उत्तर प्रदेश पहुंचाया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2020 03:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).