दिल्ली में कोविड-19 के एक-तिहाई मामले एक से छह मई के बीच आए सामने
आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को कोविड-19 के 428 मामले सामने आए। एक दिन में सामने आए यह सबसे अधिक मामले हैं। इससे पहले तीन मई को 427 मामले सामने आए थे।
नयी दिल्ली, सात मई दिल्ली में बुधवार तक सामने आए कोविड-19 के 5,532 मामलों में से एक-तिहाई मामले एक से छह मई के बीच सामने आए हैं।
आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को कोविड-19 के 428 मामले सामने आए। एक दिन में सामने आए यह सबसे अधिक मामले हैं। इससे पहले तीन मई को 427 मामले सामने आए थे।
आंकड़ों के अनुसार, एक से छह मई के बीच 2,017 मामले सामने आए हैं।
वहीं एक मई को 223, दो मई को 384, तीन मई को 427, चार मई को 349, पांच मई को 206 और छह मई को 428 मामले सामने आए।
इसके अलावा बुधवार को कोरोना वायरस के 428 मामले सामने आए और इससे एक व्यक्ति की जान भी चली गई। तीन से पांच मई के बीच कोविड-19 के कारण किसी की जान नहीं गई थी।
अधिकारियों ने बताया कि अभी तक शहर में वायरस से संक्रमित होने के बाद 65 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें से 33 लोगों की उम्र 60 साल से अधिक थी, यह शहर में इससे जान गंवाने वाले लोगों का 50 प्रतिशत है। वहीं इनमें से 21 लोगों की उम्र 50 से 59 वर्ष के बीच और 11 लोगों की उम्र 50 साल से कम थी।
राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार तक कोविड-19 के मामले 5,104 थे और 64 लोगों की इससे जान जा चुकी थी।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि शहर में कोविड-19 के मामले अब 11 दिन में दोगुने हो रहे हैं, जो पहले 13 दिन में दोगुने हो रहे थे।
उन्होंने कहा, ‘‘ ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि कई लंबित जांचों की रिपोर्ट आ रही हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2020 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

