कोविड-19 : तमिलनाडु में करमचारियों के अवकाशग्रहण की उम्र में बढ़ोत्तरी
सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह व्यवस्था सरकारी करमचारियों, शिक्षकों, व्याख्याताओं एवं प्राध्यापकों पर लागू होगी।
चेन्नई, सात मई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने राज्य में करमचारियों के अवकाश ग्रहण करने की उम्र सीमा बृहस्पतिवार को 58 साल से बढ़ा कर 59 साल कर दी है ।
सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह व्यवस्था सरकारी करमचारियों, शिक्षकों, व्याख्याताओं एवं प्राध्यापकों पर लागू होगी।
बयान में कहा गया है कि अवकाश ग्रहण करने की उम्र सीमा में वृद्धि किये जाने की मुख्यमंत्री घोषणा तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
सरकार के इस कदम से उम्मीद है कि संक्रमण के प्रसार को रोकने और संक्रमित रोगियों की बढ़ती संख्या के इलाज के लिए त्वरित उपायों में मदद मिलेगी।
तमिलनाडु में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या 4829 मरीज थे ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2020 04:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

