एजेंसी न्यूज

गैस लीक हादसा : चंद्रबाबू नायडू ने पीएमओ से विमान के जरिए विशाखापत्तनम जाने की अनुमति मांगी

कोविड-19 के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के कारण सभी घरेलू और विदेशी उड़ानें निलंबित हैं।

गैस लीक हादसा : चंद्रबाबू नायडू ने पीएमओ से विमान के जरिए विशाखापत्तनम जाने की अनुमति मांगी
जमात

हैदराबाद, छह मई तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से उन्हें विमान के जरिए हैदराबाद से विशाखापत्तनम जाने की अनुमति देने का निवेदन किया है, ताकि वह रासायनिक संयंत्र से गैस लीक होने से प्रभावित लोगों की सहायता कर सकें।

कोविड-19 के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के कारण सभी घरेलू और विदेशी उड़ानें निलंबित हैं।

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि गैस लीक होने के कारण विशाखापत्तनम के लोगों पर 'बड़ी विपदा' आ गई है।

नायडू ने कहा कि वह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता विपक्ष होने के नाते प्रभावित जिले का दौरा करना चाहते हैं।

गैस लीक होने के कारण छह लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई लोगों को अस्पतालों में भर्ती किया गया है और बचाव अभियान जारी है।

नायडू ने प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव पी के मिश्रा को लिखे पत्र में कहा, '' मैं आपसे निवेदन करता हूं कि मुझे विमान संख्या वीटी-वीकेआर के जरिए हैदराबाद से विशाखापत्तनम जाने और विशाखापत्तनम से हैदराबाद आने के लिये हवाई यात्रा की अनुमति प्रदान करें।''

नायडू ने कहा, ‘‘ मैं हादसे के बाद की गतिविधियों की निगरानी और प्रभावितों को सांत्वना देने के लिये विशाखापत्तनम जाना चाहता हूं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2020 04:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).