एजेंसी न्यूज

संसदीय समितियों की बैठक वीडियो कांफ्रेंसिग से करने की संभावना पर विचार करेंगे दोनो सदनों के महासचिव

कोरोना वायरस संकट के चलते कई सांसद यह मांग कर चुके हैं कि संसदीय समितियों की बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कराई जाए।

संसदीय समितियों की बैठक वीडियो कांफ्रेंसिग से करने की संभावना पर विचार करेंगे दोनो सदनों के महासचिव
जमात

नयी दिल्ली, सात मई लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला औेर राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने दोनों के सदनों के महासचिवों से बृहस्पतिवार को कहा कि वे संसदीय समिति की बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कराने की संभावना पर विचार करें।

कोरोना वायरस संकट के चलते कई सांसद यह मांग कर चुके हैं कि संसदीय समितियों की बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कराई जाए।

दोनों सदनों के महासचिवों से कहा गया है कि वे इस मामले पर जल्द रिपोर्ट सौंपें।

नायडू और बिरला ने बृहस्पतिवार को उप राष्ट्रपति निवास पर बैठक कर कोविड-19 महामारी के दौरान सांसदों द्वारा निभाई गई भूमिका और संसदीय समितियों की बैठक के संदर्भ में चर्चा की।

राज्यसभा के सभापति के कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक नायडू और बिरला ने दोनों सदनों के महासचिवों को निर्देशित किया है कि वे संसदीय कामकाज के नियमों को ध्यान में रखते हुए समितियों की बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कराने के गुण एवं दोष पर विचार करें।

बयान में कहा गया है कि दोनों वरिष्ठ अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार आगे कोई निर्णय होगा।

बैठक के दौरान नायडू और बिरला ने इस बात को रेखांकित किया कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सांसद सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और कई मानवीय प्रयासों में मदद कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2020 05:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).