एजेंसी न्यूज

दिल्ली कैपिटल्स की सफलता में पोंटिंग की भूमिका अहम : हर्षल पटेल

दिल्ली कैपिटल्स की टीम पिछले साल आईपीएल में छह वर्षों के बाद प्लेआफ में पहुंचने में सफल रही थी और आखिर में उसे तीसरा स्थान मिला था।

दिल्ली कैपिटल्स की सफलता में पोंटिंग की भूमिका अहम : हर्षल पटेल
जमात

नयी दिल्ली, सात मई दिल्ली कैपिटल्स की पिछले वर्ष इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अच्छे प्रदर्शन का श्रेय मुख्य कोच रिकी पोंटिंग को देते हुए आलराउंडर हर्शल पटेल ने कहा कि प्रतिभाशाली और प्रतिस्पर्धी क्रिकेटरों की मौजूदगी में नया सत्र शुरू होने पर भी उनकी टीम को हराना बहुत मुश्किल होगा।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम पिछले साल आईपीएल में छह वर्षों के बाद प्लेआफ में पहुंचने में सफल रही थी और आखिर में उसे तीसरा स्थान मिला था।

पटेल ने दिल्ली टीम के आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कहा, ‘‘रिकी ने यह अहसास दिलाया कि टीम का हर खिलाड़ी महत्वपूर्ण हैं और चाहे वह खेल रहो हो या नहीं उसका बराबर सम्मान होगा। वह हर खिलाड़ी को नियमित तौर पर फीडबैक देता है और उन्हें अहसास कराता कि वे टीम के महत्वपूर्ण सदस्य हैं। ’’

पोंटिंग के कोच बनने से पहले तक दिल्ली की टीम में लगातार बदलाव होते रहते थे और पटेल का मानना है कि इससे टीम पर विपरीत प्रभाव पड़ता था।

उन्होंने कहा, ‘‘आईपीएल में टीम में लगातार बदलाव होते थे और हर सत्र में कुछ नये चेहरे टीम में आ जाते थे। सहयोगी स्टाफ ने निरंतरता कायम करके शानदार भूमिका निभायी। जब सभी को अपनी भूमिका पता होती है तो टीम के साथ तालमेल बिठाना और बेहतर प्रदर्शन करना आसान हो जाता है। ’’

पटेल को इस साल आईपीएल होने की उम्मीद है और उन्हें विश्वास है कि उनकी टीम पिछले साल का अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखने में सफल रहेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘जब उपयुक्त समय होगा तब आईपीएल की वापसी होगी। दिल्ली कैपिटल्स को हराना आसान नहीं होगा। हमारी सबसे बड़ी चुनौती अंतिम एकादश का चयन करना होगा क्योंकि हमारे पास बेहद प्रतिभाशाली और प्रतिस्पर्धी क्रिकेटर हैं। एक बार सही संतुलन स्थापित होने और विजयी टीम तैयार करने के बाद हमें रोकना मुश्किल होगा। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2020 05:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).