एजेंसी न्यूज

प्रवासी मजदूरों को ले जा रहे मिनी ट्रक की सामने आ रहे ट्रक से हुई टक्कर, तीन की मौत

पुलिस ने बताया कि मिनी ट्रक महाराष्ट्र के भिवंडी से प्रवासियों को लेकर उत्तर प्रदेश जा रहा था जबकि दूसरा ट्रक माल भरकर उत्तर प्रदेश से आ रहा था ।

प्रवासी मजदूरों को ले जा रहे मिनी ट्रक की सामने आ रहे ट्रक से हुई टक्कर, तीन की मौत
जमात

सागर, (मप्र) सात मई मध्य प्रदेश के सागर जिले में सागर-छतरपुर मार्ग पर छपरी गांव के निकट बृहस्पतिवार की सुबह दो ट्रकों की आमने सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी और 24 अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि मिनी ट्रक महाराष्ट्र के भिवंडी से प्रवासियों को लेकर उत्तर प्रदेश जा रहा था जबकि दूसरा ट्रक माल भरकर उत्तर प्रदेश से आ रहा था ।

उन्होंने बताया कि मिनी ट्रक में सवार प्रवासी उत्तर प्रदेश के फैजाबाद और अम्बेडकर नगर के आसपास के रहने वाले हैं।

जिले के बंडा पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक कमल सिंह ने बताया कि टक्कर की यह घटना बृस्पतिवार की सुबह हुयी, जिसमें तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये।

घायलों को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक एक मृतक की पहचान महाराष्ट्र निवासी शिवमूर्ति स्वरुप (59) के तौर पर हुई है जबकि दो अन्य की शिनाख्त नहीं हो सकी है ।

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन वी एस तोमर ने बताया कि 24 घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है और इनमें से दो की हालत गंभीर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2020 06:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).