COVID-19 संक्रमितों के आकड़ें बढ़कर पहुंचे 67 हजार 152, इस महामारी से अब तक 2,206 लोगों की हुई मौत
देश में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड स्तर पर कोरोना वायरस संक्रमण के 4,213 मामले सामने आए हैं जिसके बाद सोमवार तक देश में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 67,152 पर पहुंच गई. वहीं 97 लोगों की मौत के बाद कोरोना वायरस अब तक देश में 2,206 लोगों की जान ले चुका है. अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 33 मामले, मेघालय में 13, पुडुचेरी में नौ और गोवा में सात मामले सामने आए हैं.