कोविड-19: पाकिस्तान में 13 मई तक घरेलू उड़ानें निलंबित
देश में अब तक कोविड-19 से 667 लोगों की मौत हो चुकी है और तीस हजार से अधिक लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं।
इस्लामाबाद, 11 मई पाकिस्तान ने कोविड-19 महामारी को फैलने से रोकने के लिए घरेलू उड़ान सेवा 13 मई तक के लिए निलंबित कर दी है।
देश में अब तक कोविड-19 से 667 लोगों की मौत हो चुकी है और तीस हजार से अधिक लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं।
पाकिस्तान नागर विमानन प्राधिकरण (पीसीएए) ने उड़ानों पर प्रतिबंध बुधवार तक बढ़ा दिया है।
इससे पहले यह प्रतिबंध 10 मई तक था।
पीसीएए ने कल देर रात ट्वीट किया, “पाकिस्तान सरकार के फैसले के अनुसार घरेलू उड़ानों के परिचालन के निलंबन की अवधि बुधवार, 13 मई 2020 तक बढ़ा दी गई है। उड़ानों के निलंबन संबंधी बाकी प्रावधान पहले की तरह लागू रहेंगे।”
राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1,476 मामले सामने आए हैं।
मंत्रालय ने बताया कि इसी दौरान महामारी से 28 लोगों की मौत हो गई जिसके बाद पाकिस्तान में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 667 पर पहुंच गई।
पाकिस्तान में अब तक कोविड-19 से ग्रस्त हुए 8,212 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2020 01:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

