एजेंसी न्यूज

भारतीय वायुसेना से दरभंगा हवाईअड्डे का काम दोबारा शुरू करने की अनुमति देने का आग्रह : मंत्री

दरभंगा हवाई अड्डे का निर्माण एक सिविल एन्क्लेव के रूप में किया जा रहा है, जो नागरिक उड्डयन कार्यों के लिए आवंटित भारतीय वायुसेना के एयर बेस का हिस्सा है।

भारतीय वायुसेना से दरभंगा हवाईअड्डे का काम दोबारा शुरू करने की अनुमति देने का आग्रह : मंत्री
जमात

नयी दिल्ली, 11 मई केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना से दरभंगा हवाई अड्डे का काम दोबारा शुरू करने की अनुमति देने का आग्रह किया है । केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सेामवार को इसकी जानकारी दी ।

दरभंगा हवाई अड्डे का निर्माण एक सिविल एन्क्लेव के रूप में किया जा रहा है, जो नागरिक उड्डयन कार्यों के लिए आवंटित भारतीय वायुसेना के एयर बेस का हिस्सा है।

नागरिक विमानन मंत्री ने ट्वीट किया, 'भारतीय वायुसेना से हवाई अड्डे के काम को शुरू करने का आग्रह किया गया है। एक बार हम काम शुरू करेंगे तो अक्टूबर 2020 तक तमाम काम पूरा हो जाना चाहिए ।'

पुरी ने कहा, 'दरभंगा हवाई अड्डे पर काम लॉकडाउन के कारण अस्थायी रूप से रोकने के पहले तेजी से चल रहा था ।'

भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिये 25 मार्च से लॉकडाउन जारी है, इस संक्रमण से देश भर में 67 हजार 152 लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि इससे 2206 लोगों की मौत हो चुकी है ।

पुरी ने कहा, 'भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण अंतरिम सिविल एनक्लेव का निर्माण कर रहा है । इसके लिये भारतीय वायुसेना से जमीन पट्टे पर ली गयी है। इसमें एक टर्मिनल का निर्माण कराया जा रहा है जहां 150 यात्रियों की क्षमता होगी, जिसका 95 फीसदी काम पूरा हो चुका है।'

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2020 01:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).