काबुल में चार बम विस्फोट, चार नागरिक घायल
काबुल पुलिस के प्रवक्ता फरदौस फरमर्ज ने बताया कि सड़क किनारे 10-20 मीटर की दूरी पर बमों को रखा गया था।
अफगान अधिकारियों के अनुसार एक बम कूड़ेदान के नीचे और तीन अन्य सड़क किनारे रखे गए थे।
काबुल पुलिस के प्रवक्ता फरदौस फरमर्ज ने बताया कि सड़क किनारे 10-20 मीटर की दूरी पर बमों को रखा गया था।
उन्होंने कहा कि विस्फोट में 12 साल की बच्ची घायल हुई है और पुलिस घटना स्थल की जांच कर रही है।
अभी तक किसी ने बम विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है और विस्फोट के निशाने पर कौन था यह पता नहीं चल पाया है।
काबुल और उसके आसपास तालिबान और इस्लामिक स्टेट दोनों गुट सक्रिय हैं जो लगातार नागरिकों और फौजियों को अपना निशाना बनाते रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2020 01:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

