देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के मामले तीन लाख के पार, अगले सप्ताह मुख्यमंत्रियों से चर्चा करेंगे प्रधानमंत्री
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस महामारी फैलने के बाद से भारत में पहली बार एक दिन में संक्रमण के 10,000 से अधिक नये मामले सामने आये हैं, जिसके साथ ही देशभर में संक्रमित लोगों का आंकड़ा तीन लाख के पार चला गया। पिछले दस दिन के भीतर ही एक लाख मामले सामने आने के मद्देनजर सरकार ने महामारी की रोकथाम के लिए सख्त उपाय अपनाने की जरूरत पर जोर दिया।