देश की खबरें | तेलंगाना के मुख्यमंत्री के कार्यालय में जाने से पुलिस ने भाजपा नेताओं को रोका
जियो

हैदराबाद, 12 जून तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के कार्यालय में जाने से पुलिस ने कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिये जारी लॉकडाउन के कारण शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को रोक दिया । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

भारतीय जनता पार्टी के जिन नेताओं को रोका गया उनमें विधायक राजा सिंह, विधान पार्षद एन रामचंदर राव और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के लक्ष्मण शामिल हैं।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 202 नए मरीज पाए गए, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 10 हजार के करीब पहुंचा: 12 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

भाजपा ने मुख्यमंत्री के साथ कोविड—19 की स्थिति पर चर्चा करने के लिये 'चलो प्रगति भवन' का आह्वान किया था । प्रगति भवन मुख्यमंत्री का कार्यालय सह आधिकारिक आवास है ।

पुलिस ने बताया कि सिंह और लक्ष्मण को उनके आवास पर ही इस बात से अवगत करा दिया गया था कि लॉकडाउन के दौरान राजनीतिक जमावड़े जैसी गतिविधि की अनुमति नहीं है और उन्होंने ऐसा किया तो इसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी ।

यह भी पढ़े | झारखंड के पलामू में पुलिस से मुठभेड़ के बाद उग्रवादी फरार, हथियार गोलाबारूद बरामद.

उन्होंने बताया कि राव को एहतियात के तौर पर हिरासत में ले लिया गया है।

संवाददाताओं से बातचीत करते हुये भाजपा के नगर अध्यक्ष राव ने कहा कि सिंह और लक्ष्मण के साथ उन्होंने मुख्यमंत्री से शुक्रवार को मुलाकात का वक्त मांगा था लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुयी ।

भाजपा नेता ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुये कहा कि राव सरकार लोगों का पर्याप्त कोविड—19 जांच नहीं करा रही है और संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त कदम नही उठा कर रही है।

राव ने आरोप लगाया कि जहां संक्रमित मरीजों का इलाज किया जाता है वहां सुविधाओं का अभाव है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)