DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की लय हासिल करना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू
दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Delhi Capitals vs Punjab Kings, TATA Indian Premier League 2026 35th Match Stats And Preview Details: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 35वां मुकाबला 25 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स (DC vs PBKS) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम (Arun Jaitley Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. पंजाब किंग्स ने इस सीजन में अब तक 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 5 में जीत हासिल की है, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने भी 6 मैच खेले हैं, जिसमें 3 में जीत और 3 में हार का सामना किया है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई अक्षर पटेल (Axar Patel) कर रहे हैं, जबकि पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Toss Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 35वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना पंजाब किंग्स से 25 अप्रैल को होगा. अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने 3 मुकाबले जीते हैं और 3 में हार झेली है. वहीं, श्रेयस अय्यर के नेतृत्व वाली पंजाब किंग्स ने 5 मुकाबले जीते हैं और एक मैच रद्द रहा है. अब दोनों टीमें दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. चलिए इस रोमांचक मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स हेड टू हेड (DC vs PBKS Head To Head)

दोनों टीमों के बीच मुकाबला बराबरी का रहा है. आईपीएल के इतिहास में अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 35 मैच खेले गए हैं. इनमें से 17 मुकाबले दिल्ली कैपिटल्स ने जीते हैं, जबकि 17 मैच पंजाब किंग्स ने अपने नाम किए हैं. एक मैच बेनतीजा रहा है. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले हुए थे, जिसमें एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला था, जबकि दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत दर्ज की थी. वहीं, आईपीएल 2024 में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने जीत हासिल की थी.

दिल्ली कैपिटल्स की टीम पिछले मुकाबले में हार के बाद वापसी करना चाहेगी. सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है, ऐसे में उनकी जगह पृथ्वी शॉ को मौका मिल सकता है. मिडिल ऑर्डर में केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर टीम को मजबूती देते हैं. वहीं, गेंदबाजी में कुलदीप यादव और मुकेश कुमार अहम भूमिका निभा सकते हैं.

दूसरी तरफ पंजाब किंग्स शानदार फॉर्म में नजर आ रही है और लगातार जीत दर्ज कर रही है. टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं करना चाहेगी. बल्लेबाजी में प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य और श्रेयस अय्यर टीम के लिए अहम होंगे. वहीं, गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल मैच का रुख बदल सकते हैं.

अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Arun Jaitley Cricket Stadium Pitch Report)

दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है. यहां की छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने में मदद करती है. हालांकि, स्पिन गेंदबाजों को इस पिच से अच्छी मदद मिलती है और वे बीच के ओवरों में प्रभाव डाल सकते हैं.

दिल्ली का मौसम (Delhi Weather Update)

25 अप्रैल को दिल्ली में मौसम काफी गर्म रहने की उम्मीद है. अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक रह सकता है. मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें (DC vs PBKS Key Players To Watch)

दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल ने पिछले 10 मैचों में 162.88 की स्ट्राइक रेट से 373 रन बनाए हैं. वहीं, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पिछले 10 मैचों में 184.09 की स्ट्राइक रेट से 324 रन बनाए हैं. प्रियांश आर्य ने भी पिछले 9 मैचों में 324 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने पिछले 9 मैचों में 8 विकेट झटके हैं, जबकि अर्शदीप सिंह ने पिछले 10 मैचों में 11 विकेट अपने नाम किए हैं.

कब और कहां देखें मुकाबला (DC vs PBKS Live Streaming And Telecast Details)

दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (DC vs PBKS 35th T20 Match Playing Prediction)

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन और लुंगी एनगिडी.

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.

नोट: दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम बनाम पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.