एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में मास्क नहीं लगाने पर देना होगा जुर्माना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्कूलों और कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू करने और कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए मास्क की अनिवार्यता सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में मास्क नहीं लगाने पर देना होगा जुर्माना
जियो

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्कूलों और कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू करने और कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए मास्क की अनिवार्यता सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

राज्य के कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे और वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बैठक में लिए गए निर्णयों के बारे में बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए राज्य में प्रत्येक नागरिक के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना मास्क लगाए पाए जाने पर सौ रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

यह भी पढ़े | शर्मनाक! मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना से मरे मरीज की जेब कटी, मोबाइल चोरी.

चौबे और अकबर ने बताया कि राज्य के शैक्षणिक संस्थानों, स्कूलों और कॉलेजों में जुलाई माह में दाखिला की प्रक्रिया प्रांरभ करने का निर्णय लिया गया है। केन्द्र सरकार के परामर्श के अनुसार परिस्थितियों को देखकर अगस्त से कक्षाएं प्रारंभ करने के बारे में विचार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि राज्य में भौतिक दूरी का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। पूर्व की भांति सभा और समारोहों का आयोजन स्थगित रहेगा।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 202 नए मरीज पाए गए, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 10 हजार के करीब पहुंचा: 12 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मंत्रियों ने बताया कि बैठक में राज्य में कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव प्रयासों की समीक्षा और पृथक-वास केन्द्रों की व्यवस्थाओं के बारे में भी चर्चा की गई।

अधिकारियों ने बताया कि बैठक में मंत्री परिषद के सभी सदस्य, मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव और अन्य विभागों के सचिव उपस्थित थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2020 12:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).