देश

शर्मनाक! मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना से मरे मरीज की जेब कटी, मोबाइल चोरी

मध्यप्रदेश के इंदौर से कोरोना मरीज की मौत के बाद अस्पताल में जेब कटने और मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया गया है कि एमजीएम चिकित्सा महाविद्यालय के अधीन संचालित एमटीएच अस्पताल में हरीश गौड़ (36) को मई माह में भर्ती कराया गया था. उसकी तीन दिन बाद मौत हो गई. वह कोरोना संक्रमित था.

शर्मनाक! मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना से मरे मरीज की जेब कटी, मोबाइल चोरी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

इंदौर, 12 जून. मध्यप्रदेश के इंदौर से कोरोना मरीज की मौत के बाद अस्पताल में जेब कटने और मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया गया है कि एमजीएम चिकित्सा महाविद्यालय के अधीन संचालित एमटीएच अस्पताल में हरीश गौड़ (36) को मई माह में भर्ती कराया गया था. उसकी तीन दिन बाद मौत हो गई. वह कोरोना संक्रमित था.

हरीश के साले मनीष गौड़ का कहना है कि वह जब शव लेने पहुंचा तो उसके मृत जीजा की जेब से पर्स, मोबाइल गायब था. अस्पताल कर्मचारियों ने शव सौंप दिया और सामान बाद में देने की बात कही। एक माह से ज्यादा का वक्त गुजर गया है, मगर अब तक उसे सामान नहीं लौटाया गया है. यह भी पढ़ें-कोरोना संकट: मध्य प्रदेश में कोविड-19 के 237 नए मरीज पाए गए, राज्य में पीड़ितों की संख्या बढ़कर 9638 पहुंची

सेंटल कोतवाली के थाना प्रभारी वी.डी. त्रिपाठी ने आईएएनएस को बताया कि उनके पास हरीश गौड़ के परिवार के सदस्य ने लिखित शिकायत शुक्रवार को दी है. शिकायत में मोबाइल गायब होने की बात कही गई है. पुलिस जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2020 11:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).