देश

कोरोना संकट: मध्य प्रदेश में कोविड-19 के 237 नए मरीज पाए गए, राज्य में पीड़ितों की संख्या बढ़कर 9638 पहुंची

मध्यप्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 237 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमित मरीजों की संख्या बीते 24 घंटों में बढ़कर 9638 तक जा पहुंची, वहीं मौत का आंकड़ा बढ़कर 414 हो गया. स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 9638 हो गई है.

कोरोना संकट: मध्य प्रदेश में कोविड-19 के 237  नए मरीज पाए गए, राज्य में पीड़ितों की संख्या बढ़कर 9638 पहुंची
कोरोना से जंग (Photo Credits: Pixabay)

भोपाल: मध्यप्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 237 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमित मरीजों की संख्या बीते 24 घंटों में बढ़कर 9638 तक जा पहुंची, वहीं मौत का आंकड़ा बढ़कर 414 हो गया. स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 9638 हो गई है.  इंदौर में 36 नए मामले सामने आए, जिससे 'मिनी मुंबई' कहलाने वाले इस शहर में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 3785 हो गई.राजधानी भोपाल में 50 नए मामले सामने आने से मरीजों की संख्या बढ़कर 1822 तक पहुंच गई.महाकाल की नगरी उज्जैन में मरीजों की संख्या 737 हो गई है

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में बीते 24 घंटों में कोरोना से दो और मरीजों की मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 414 हो गई है.अब तक इंदौर में 157, भोपाल और उज्जैन में 64-64 और बुरहानपुर में 18 लोगों की मौत हो चुकी है

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2020 10:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).