देश की खबरें | पीजीआईएमईआर में प्लाज्मा उपचार से कोविड-19 का पहला मरीज स्वस्थ हुआ
जियो

चंडीगढ़, 12 जून पीजीआईएमईआर में भर्ती कोरोना वायरस से संक्रमित हरियाणा के 60 वर्षीय व्यक्ति को प्लाज्मा उपचार दिया गया, जिससे ठीक होने के बाद शुक्रवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

परास्नातक चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) में वह कोरोना वायरस से पीड़ित पहले रोगी हैं जिन्हें प्लाज्मा उपचार दिया गया। यह जानकारी अस्पताल की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 202 नए मरीज पाए गए, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 10 हजार के करीब पहुंचा: 12 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पीजीआईएमईआर में इंटर्नल मेडिसिन विभाग के पंकज मल्होत्रा ने कहा कि मरीज हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले हैं। वह निमोनिया से गंभीर रूप से पीड़ित थे और उन्हें ऑक्सीजन उपचार की आवश्यकता थी।

उन्होंने कहा, ‘‘प्लाज्मा उपचार और देखभाल के बाद उनके ऑक्सीजन उपचार को तीन दिनों में बंद कर दिया गया और धीरे-धीरे उनकी हालत सुधरने लगी।’’

यह भी पढ़े | झारखंड के पलामू में पुलिस से मुठभेड़ के बाद उग्रवादी फरार, हथियार गोलाबारूद बरामद.

मल्होत्रा ने कहा कि पीजीआईएमईआर, आईसीएमआर के उन केंद्रों में है जहां कोरोना रोगियों के लिए प्लाज्मा उपचार पर राष्ट्रीय परीक्षण चल रहा है।

पीजीआईएमईआर के निदेशक जगतराम ने कहा, ‘‘यह हम सभी के लिए निश्चित तौर पर उत्साहजनक खबर है और इसे सफल बनाने के लिए मैं पूरी टीम की प्रशंसा करता हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)