नयी दिल्ली, 12 जून कोरोना वायरस के मद्देनजर लागू लॉकडाउन से देश के धीरे-धीरे बाहर आने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक बार फिर विचार-विमर्श करेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।
यह बैठक ऐसे समय में होने जा रही है जब देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।
कोविड-19 के बीच ‘अनलॉक-1’ के दौरान आम लोगों और कारोबारियों को कई तरह की छूट दी गई है ताकि लॉकडाउन से प्रभावित आर्थिक गतिविधियों को गति मिल सके ।
यह भी पढ़े | झारखंड के पलामू में पुलिस से मुठभेड़ के बाद उग्रवादी फरार, हथियार गोलाबारूद बरामद.
सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये मुख्यमंत्रियों के साथ 16 और 17 जून को संवाद करेंगे ।
दो दिनों तक डिजिटल माध्यम से होने वाली इस बैठक में राज्यों को दो चरणों में बांटा जा सकता है।
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट किया गया कि पंजाब और पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों समेत 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से संवाद 16 जून को होगा। बाकी के 15 राज्य जिनमें पश्चिम बंगाल, दिल्ली, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे वे राज्य शामिल हैं जहां कोरोना वायरस के मामले बढ़े हैं, उनसे मोदी 17 जून को संवाद करेंगे।
यह प्रधानमंत्री मोदी का राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ विचार विमर्श का छठा दौर होगा । प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों के साथ पिछला संवाद 11 मई को किया था ।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मई के अंतिम सप्ताह में, लॉकडाउन-4 खत्म होने से ठीक पहले टेलीफोन पर मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत की थी ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY