देश की खबरें | गृह मंत्री ने बाढ़ की तैयारियों का जायजा लिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को देश में मानसून और बाढ़ की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को इनके प्रभावों से बचने और जानमाल के नुकसान को कम करने के लिये एक सुविचारित योजना बनाने का निर्देश दिया। गृह मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि शाह ने बिहार, पूर्वोत्तर राज्यों और उत्तर प्रदेश में हर साल आने वाली बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान प्रदान करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने को कहा।