एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मिजोरम में 15 दिनों में छठी बार भूकंप आया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम के चम्फाई जिले में शुक्रवार दोपहर 4.6 की तीव्रता वाला भूकंप आया। पिछले 15 दिनों में राज्य में यह छठा भूकंप था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मिजोरम में 15 दिनों में छठी बार भूकंप आया

आइजोल, तीन जुलाई मिजोरम के चम्फाई जिले में शुक्रवार दोपहर 4.6 की तीव्रता वाला भूकंप आया। पिछले 15 दिनों में राज्य में यह छठा भूकंप था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप दोपहर करीब दो बज कर 35 मिनट पर आया। इसका केंद्र चम्फाई के 52 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में था। इसकी गहराई 25 किमी थी।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी ने असम में बाढ़ के चपेट में आने से जान गवानें वाले व्यक्तियों के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की : 3 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

चम्फाई की उपायुक्त मारिया सीटी जुआली ने बताया कि भूकंप से हुई हानि का आकलन अभी नहीं किया जा सकता है क्योंकि कुछ गांवों तक नहीं पहुंचा गया है।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन प्रभावित गांवों से सूचना जुटा रहा है।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी ने गलवान घाटी झड़प में घायल सैनिकों से कहा- ‘आपने करारा जवाब दिया’.

उन्होंने कहा कि वह अन्य अधिकारियों के साथ प्रभावित गांवों का शनिवार को दौरा करेंगी।

उल्लेखनीय है कि राज्य के चम्फाई, सैतुअल और सेरछिप जिलों में 18 से 24 जून के बीच सिलसिलेवार भूकंप आये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2020 09:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).