जरुरी जानकारी | पिछले सप्ताह अमेरिका में 13 लाख से अधिक लोगों ने किया बेरोजगारी राहत के लिये आवेदन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. तेजी से छंटनी ऐसे समय हो रही है, जब कोरोना वायरस के संक्रमण के नये मामलों में जबरदस्त वृद्धि के कारण अमेरिका के छह प्रमुख राज्यों एरिजोना, कैलिफोर्निया, कोलोराडो, फ्लोरिडा, मिशिगन और टेक्सास ने अर्थव्यवस्था को खोलने की योजना पलट दी है। अमेरिका की अर्थव्यवस्था में ये राज्य एक तिहाई योगदान देते हैं। पंद्रह अन्य राज्यों ने भी बाजार खोलने की योजना रोक दी है। कई राज्यों के एक साथ अर्थव्यवस्था को खोलने की योजना को टालने का रोजगार बाजार पर नकारात्मक असर पड़ा है।