देश की खबरें | अमिताभ, धर्मेंद्र समेत कई बॉलीवुड हस्तियों ने जगदीप को किया याद

मुंबई, नौ जुलाई ‘‘शोले’’ फिल्म में सह-अभिनेता रहे अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र समेत फिल्म जगत की कई हस्तियों ने अभिनेता जगदीप के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जगदीप कॉमेडी के अपने अनूठे अंदाज के लिए मशहूर थे।

सूरमा भोपाली के नाम से मशहूर हुए जगदीप के साथ बच्चन ने ‘शोले’ और ‘शहंशाह’ फिल्म में काम किया था। बच्चन ने कहा कि जगदीप ने अभिनय की अपनी अनूठी शैली विकसित की थी।

यह भी पढ़े | ICSE 10th Result / ISC 12th Result 2020: सीआईएससीई कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के रिजल्ट कल दोपहर 3 बजे होंगे घोषित, cisce.org पर ऐसे देखें नतीजे.

जगदीप का बुधवार को उनके आवास पर निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे।

बच्चन ने कहा, ‘‘अभिनेता ने अभिनय की अपनी एक अनूठी शैली बनाई थी…मुझे कई फिल्मों में उनके साथ काम करने का सम्मान मिला था…इनमें से दर्शकों की नजरों में सबसे महत्वपूर्ण ‘शोले’ और ‘शहंशाह’ है।’’

यह भी पढ़े | कोविड-19 के दिल्ली में 2187 नए मामले पाए गए, 45 की मौत: 9 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जगदीप का वास्तविक नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था।

अभिनेता धर्मेंद्र ने कहा कि जगदीप के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ।

धर्मेंद्र ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘मैं बहुत-बहुत दुखी हूं। मैंने कुछ फिल्मों में उनके साथ काम किया। वह न केवल कॉमेडियन थे बल्कि एक प्रतिभाशाली अभिनेता भी थे। उनके जैसे अभिनेता को भुलाया नहीं जा सकता।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)