पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,918 नए मामले आए सामने, अब तक 5 हजार 522 संक्रमितों की हुई मौत
पाकिस्तान में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,918 मामले सामने आए जिसके बाद देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,61,917 हो गई. स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी. संक्रमण के कुल मामलों में से 1,98,509 मरीज ठीक हो चुके हैं और इस महामारी से 5,522 मरीजों की मौत हो चुकी है.