नयी दिल्ली, 18 जुलाई तिहाड़ जेल में हत्या के आरोप में बंद 38 वर्षीय एक विचाराधीन कैदी एक कोठरी में फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया।
अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
दिल्ली के मोहन गार्डन निवासी रवि को कथित तौर पर अपनी 62 वर्षीय सास की हत्या करने के आरोप में बृहस्पतिवार को जेल में बंद किया गया था।
रवि को शक था कि उसकी पत्नी ने उसे सास के कहने पर छोड़ दिया था।
आरोपी ने महिला के कुछ रिश्तेदारों को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
जेल अधिकारियों के अनुसार यह आत्महत्या का मामला है।
महानिदेशक (कारागार) संदीप गोयल ने कहा, “शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात को रवि ने खुद को चादर से बांधकर लटका लिया।”
अधिकारियों ने कहा कि इससे पहले रवि तीन आपराधिक वारदातों में शामिल रहा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY