विदेश की खबरें | यूरोपीय संघ के नेताओं की ईयू के बजट, वायरस कोष पर बैठक

उल्लेखनीय है कि यूरोपीय संघ (ईयू) के सदस्य देशों के 27 नेताओं के बीच शुक्रवार को दिन भर और रात में चली चर्चा में इस बड़ी रकम को खर्च करने के तरीके पर सहमति नहीं बन पाई।

नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूट ने शुक्रवार की लंबी बातचीत के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज दोपहर की तुलना में आज शाम का माहौल कहीं अधिक गर्म है। मुझे लगता है कि इसमें (किसी सहमति पर पहुंचने में) समय लगने जा रहा है।’’

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,918 नए मामले आए सामने, अब तक 5 हजार 522 संक्रमितों की हुई मौत.

एक यूरोपीय राजनयिक ने कहा कि बातचीत मुश्किल दौर से गुजर रही है और कोष को खर्च करने के तरीके पर गतिरोध है।

गौरतलब है कि 27 देशों की सदस्यता वाले आर्थिक संगठन ईयू के देशों में करीब 1,35,000 लोगों की कोविड-19 महामारी से मौत हुई है।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में इमारत ढहने से 15 लोग जख्मी, 40 से अधिक लोगों के अंदर फंसे रहनें की आशंका.

बैठक में सदस्य देशों के नेता मास्क पहने हुए थे।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)