विदेश की खबरें | अपने सैनिकों को शहर से वापस बुलाइए: पोर्टलैंड के मेयर ने ट्रंप से कहा

मेयर टेड व्हीलर ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘‘ अपने सैनिकों को अपनी इमारतों में रखिए और उन्हें हमारे शहर से जाने दीजिए।’’

डेमोक्रेटिक केट ब्राउन ने कहा कि ट्रम्प कहीं और राजनीतिक अंक जीतने की उम्मीद में टकराव तलाश कर रहे हैं। यह कोरोना वायरस संक्रमण से ध्यान हटाने जैसा है जिसकी ओरेगोन और देश में संक्रमण की संख्या बढ़ रही है।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में इमारत ढहने से 15 लोग जख्मी, 40 से अधिक लोगों के अंदर फंसे रहनें की आशंका.

ब्राउन के प्रवक्ता चार्ल्स बॉयल ने शुक्रवार को कहा कि बिना कारण लोगों को गिरफ्तार करना अत्यधिक चिंता की बात है और उनके नागरिक स्वतंत्रता और संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है।

ओरेगोन की अटॉर्नी जनरल एलेन रोसेनब्लम ने कहा कि वह गृह सुरक्षा विभाग, मार्शल सर्विस, सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा और संघीय संरक्षण सेवा के खिलाफ संघीय अदालत में मुकदमा दायर करेंगी।

यह भी पढ़े | Worldwide Covid-19 Update: दुनियाभर में कोरोना के आकड़ें 1.4 करोड़ के पार, अब तक 6 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत.

उन्होंने आरोप लगाया कि ओरेगोन के लोगों को बिना किसी कारण के हिरासत में लेकर उन्होंने नागरिक अधिकारों का उल्लंघन किया है।

ओरेगोन पब्लिक ब्रॉडकास्टिंग ने गुरुवार को अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि संघीय अधिकारियों ने अब तक कम से कम 13 लोगों पर विरोध प्रदर्शनों से संबंधित अपराधों का आरोप लगाया है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)