देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के 46,790 नये मामले सामने आए; करीब तीन महीने बाद दैनिक मामले 50,000 से कम
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में करीब तीन महीने बाद कोविड-19 के दैनिक नए मामले 50,000 से कम आए। कोरोना वायरस संक्रमण के नये दैनिक मामले कम होकर अब 46,790 पर आ गये। इन नये मामलों के साथ देश में अब संक्रमण के कुल मामले 75,97,063 हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में कुल 46,790 नये मामले सामने आए, जबकि पिछले 24 घंटे के अंतराल में बीमारी से 587 और मौतें होने से देश में अब इस महामारी में मरने वाले लोगों की संख्या 1,15,197 हो गई।