एजेंसी न्यूज

दिल्ली मेट्रो: कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने पर पिछले छह दिनों में 144 यात्रियों पर लगा जुर्माना

दिल्ली पुलिस ने पिछले छह दिनों में कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने वाले 144 मेट्रो यात्रियों पर जुर्माना लगाया है.

दिल्ली मेट्रो: कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने पर पिछले छह दिनों में 144 यात्रियों पर लगा जुर्माना
प्रतीकात्मक तस्वीर ( Photo Credit-PTI)

नयी दिल्ली (New Delhi), 20 अक्टूबर: दिल्ली (Delhi) पुलिस ने पिछले छह दिनों में कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने वाले 144 मेट्रो यात्रियों पर जुर्माना लगाया है. अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि पुलिसकर्मी मेट्रो स्टेशनों पर कोविड-19 दिशानिर्देशों के पालन की जांच कर रहे थे.

उन यात्रियों पर जुर्माना लगाया गया है, जो मास्क नहीं पहने हुए थे या सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं कर रहे थे. पुलिस उपायुक्त (मेट्रो) जितेंद्र मणि (Jitendra Mani) ने बताया कि पिछले छह दिनों में 3,691 ट्रेनों की जांच हुई और 144 यात्रियों को दिशानिर्देश का उल्लंघन करने पर चालान जारी किया गया.

यह भी पढ़े: गुरुग्राम में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का हिस्सा गिरा, कोई हताहत नहीं.

उन्होंने सभी यात्रियों से अपील है कि वे कोविड-19 रोकथाम के लिए लागू दिशानिर्देशों का पालन मेट्रो और अन्य स्थानों पर करें.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2020 12:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).