देश की खबरें | बाइक बोट घोटाले का एक और ओरोपी गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, 20 अक्टूबर करोड़ों रुपए के ‘बाइक बोट घोटाले’ में शामिल 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को सोमवार रात उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एसटीएफ के एसपी कुलदीप नारायण ने बताया कि सोमवार देर रात नोएडा एसटीएफ यूनिट तथा आर्थिक अपराध शाखा मेरठ ने एक संयुक्त अभियान के तहत बदमाश ललित भाटी को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़े | New Traffic Rules in Karnataka: कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, अब 4 साल से अधिक उम्र के बच्चों को भी टू-व्‍हीलर पर पहनना पड़ेगा हेलमेट.

उन्होंने बताया कि उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। ललित ‘बाइक बोट घोटाले’ में दर्ज 26 मामलों में वांछित था।

एसटीएफ ने आर्थिक अपराध शाखा के साथ मिलकर इस मामले में वांछित चल रहे 50-50 हजार रुपए के दो इनामी बदमाश सचिन भाटी और पवन भाटी को सात अक्टूबर को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़े | Bihar: झाड़ियों में मिला लड़की का शव, बालात्कार के बाद हत्या अंदेशा.

गौरतलब है कि संजय भाटी नाम के एक शख्स ने बाइक, टैक्सी चलाने के नाम पर एक कम्पनी खोली, कई लोगों को उससे जोड़ा और फिर एक साल में पैसे दोगुना करने का प्रलोभन देकर लोगों से पैसे ठगे।

इस मामले में संजय भाटी सहित उसके गिरोह के कई लोग जेल में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)