देश

Bihar: झाड़ियों में मिला लड़की का शव, बालात्कार के बाद हत्या का अंदेशा

तरियानी थाना क्षेत्र की सीमा के अंतर्गत एक दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है. इस घटना में एक लड़की का शव झाड़ियों से मिला है. पुलिस का शक है कि बलात्कार के बाद लड़की की हत्या की गई. पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुड़ी हुई है.

Bihar: झाड़ियों में मिला लड़की का शव, बालात्कार के बाद हत्या का अंदेशा
घटना स्थल, (फोटो क्रेडिट्स: ANI)

तरियानी थाना क्षेत्र की सीमा के अंतर्गत एक दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है. इस घटना में एक लड़की का शव झाड़ियों से मिला है. पुलिस का शक है कि बलात्कार के बाद लड़की की हत्या की गई. पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुड़ी हुई है. उत्तर प्रदेश और बिहार में महिलाओं और बच्चियों के साथ बलात्कार और हत्या के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं कुछ दिनों पहले रांची में ऐसी ही एक घटना सामने आई थी जहां एक 12 साल की बच्ची का रेप के बाद मर्डर कर दिया गया. बच्ची की लाश दुमका गांव में झाड़ियों में पायी गई. यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: बुलढाणा में मिला महिला का शव, बलात्कार और हत्या का शक

यह घटना रांची से लगभग 275 किलोमीटर दूर दुमका में रामगढ़ पुलिस स्टेशन के तहत थड़ी गांव में हुई थी. पीड़ित परिवार के सदस्यों के अनुसार, लड़की सुबह अपनी साइकिल पर ट्यूशन क्लास के लिए गई थी और जब वह लंबे समय के बाद नहीं लौटी, तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की और उसे अपनी साइकिल गाँव के बाहर एक मंदिर के पास मिली. जब उन्होंने घटनास्थल के आसपास उसकी तलाश शुरू की तो लाश झाड़ियों में मिली.

देखें ट्वीट:

पुलिस का अंदाजा है कि बच्ची की गला घोंटकर हत्या की गई. पुलिस ने रेप और हत्या की जांच के लिए एक टीम का गठन किया. फिलहाल आरोपी को अब तक पकड़ा नही जा सका है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2020 08:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).