विदेश की खबरें | लापता अमेरिकियों पर बातचीत के लिए ट्रम्प के विशेष राजदूत ने सीरिया की यात्रा की

अधिकारियों ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर सोमवार को बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के एक उप सहायक काश पटेल लापता पत्रकार ऑस्टिन टाइस सहित दो अमेरिकियों की रिहाई सुनिश्चित कराने के प्रशासन के प्रयासों के तहत सीरिया गए।

पिछले कई वर्षों में सीरिया की एक अमेरिकी अधिकारी की यह पहली उच्च स्तरीय यात्रा है। पहली बार यह खबर रविवार को द वॉल स्ट्रीट जर्नल में छपी। दो प्रशासनिक अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर द एसोसिएटेड प्रेस से इसकी पुष्टि की।

यह भी पढ़े | Boris Johnson to Resign Due to Low Salary: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन दे सकतें हैं अपन पद से इस्तीफा, कम सैलरी हो सकती है वजह.

2012 में गृह युद्ध को कवर करने के दौरान गायब हुए टेक्सास के एक पत्रकार टाइस की रिहाई ट्रम्प विदेश नीति की एक महत्वपूर्ण जीत होगी। ट्रम्प प्रशासन ने अब तक विदेशों में गिरफ्तार कई अमेरिकियों को मुक्त कराया है।

लापता पत्रकार के माता-पिता, मार्क और डेब्रा टाइस ने भी सीधी बातचीत की मांग की थी।

यह भी पढ़े | Bilawal Bhutto Trolled: वायरल हो रही है बेनजीर भुट्टो के बेटे बिलावल की स्पीच, अंडे को बताया 200 रुपये किलो तो आलू को 100 रुपये दर्जन.

सीरियाई सरकार ने सार्वजनिक रूप से उनके ठिकाने के बारे में कुछ भी जानकारी होने से इंकार किया है।

दूसरा लापता अमेरिकी 62 वर्षीय मज्द कमलमाज हैं जो वर्जीनिया के मनोचिकित्सक हैं जो 2017 में लापता हो गए थे और माना जाता है कि वह सीरियाई सरकार की जेल में हैं ।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)