देश की खबरें | बरसाना में रंगों के बीच जमकर खेली गयी लठामार होली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के गांव बरसाना में शुक्रवार को रंगों की बौछारों के बीच प्रसिद्ध लठामार होली हुई जिसमें नन्दगांव से आये हुरियारों पर स्थानीय महिलाओं, जिन्हें हुरियारिन कहा जाता है, जमकर लाठियां बरसाईं। लाठियों से बचने के लिए नाचते हुए हुरियारों ने अपने साथ लाई गईं चमड़े से बनीं ढालों की शरणी ली।