देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों, आतकंवादियों के बीच मुठभेड़
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार की शाम सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गयी।
श्रीनगर, 11 मार्च जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार की शाम सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गयी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के चेवकलां में आतंकवादियों की उपस्थिति के संबंध में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया।
उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने गोलियां चलायीं और सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई के साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गई।
अधिकारी ने बताया कि खबर लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी थी और अन्य जानकारी का इंतजार है।
गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को नायरा बटपोरा इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तय्यबा के दो आतंकवादी मारे गए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2022 10:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

