देश की खबरें | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मां से मिले

अहमदाबाद, 11 मार्च प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार की रात अपनी मां हीरा बा से मुलाकात की। वह दो दिन के गुजरात दौरे पर आए हुए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी आज दिन के अपने सभी कार्यक्रम समाप्त करके अपने छोटे भाई पंकज मोदी के आवास पर पहुंचे। उनके भाई का घर गांधीनगर के बाहरी हिस्से में रायसन में वृंदावन सोसायटी में है।

प्रधानमंत्री मोदी की मां अपने छोटे बेटे पंकज मोदी के साथ रहती हैं।

भाजपा द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, मोदी रात करीब नौ बजे घर पहुंचे, मां के साथ खाना खाया और उनका आशीर्वाद लिया।

पार्टी ने भोजन करते हुए मां-बेटे की तस्वीर भी साझा की है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री जब भी अहमदाबाद आते हैं, अपनी मां से जरूर मिलते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)