एजेंसी न्यूज

ताजा खबरें | पंजाब के लोगों ने अच्छा निर्णय किया है: सिद्धू ने चुनाव परिणाम पर कहा

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के सत्ता में आने के एक दिन बाद, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि लोगों ने ‘‘बहुत अच्छा निर्णय’’ लिया है और ‘‘एक नई नींव रखी है।’’

ताजा खबरें | पंजाब के लोगों ने अच्छा निर्णय किया है: सिद्धू ने चुनाव परिणाम पर कहा

अमृतसर, 11 मार्च पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के सत्ता में आने के एक दिन बाद, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि लोगों ने ‘‘बहुत अच्छा निर्णय’’ लिया है और ‘‘एक नई नींव रखी है।’’

सिद्धू ने जनता के बदलाव के फैसले का स्वागत करते हुए यह टिप्पणी की और इस बात पर जोर दिया उनके फैसले को ’’विनम्रता से स्वीकार किया जाना चाहिए।’’

सिद्धू ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह राजनीति बदलाव के लिए है। मैं पंजाब के लोगों को बधाई देता हूं जिन्होंने बहुत अच्छा फैसला लिया है, 'पारंपरिक' व्यवस्था को बदल दिया है और एक नई नींव रखी है।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या वह यह टिप्पणी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में कर रहे हैं, सिद्धू ने कहा कि लोगों की आवाज ईश्वर की आवाज है और उनके फैसले को विनम्रतापूर्वक स्वीकार किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं कह रहा हूं कि उन्होंने (लोगों ने) बदलाव किया है। इसे (जनादेश को) विनम्रता से स्वीकार किया जाना चाहिए क्योंकि लोगों की आवाज ईश्वर की आवाज है।’’

सिद्धू ने यह बयान तब दिया जब आप ने एक दिन पहले 117 सदस्यीय विधानसभा में 92 सीटें जीतकर कांग्रेस को पीछे छोड़ दिया। साथ ही इस चुनाव में राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी हार गए।

पंजाब चुनाव से पहले चन्नी को पार्टी का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाये जाने के कांग्रेस के फैसले पर, उन्होंने कहा, ‘‘लोगों ने उस विकल्प को स्वीकार किया या नहीं, मैं उसमें नहीं जाऊंगा। यह आलाकमान का निर्णय (चन्नी को पार्टी के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने) था।’’

सिद्धू ने कहा कि हालांकि, उन्होंने अंत तक चन्नी को अपना सहयोग दिया।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि पांच साल पहले कांग्रेस को भी बड़ा जनादेश मिला था, लेकिन ‘‘हम इसका फायदा नहीं उठा पाए’’ और कई मुद्दों पर पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कहा, ‘‘अब आप को अगले पांच साल के लिए मौका दिया गया है। समय आने पर हम एक प्रहरी के रूप में इसके प्रदर्शन का विश्लेषण करेंगे।’’

अमृतसर पूर्व सीट पर आप उम्मीदवार से हारने वाले सिद्धू ने कहा कि जीत और हार खेल का हिस्सा है लेकिन पंजाब के कल्याण के लिए काम करने से उन्हें कोई नहीं रोक सकता।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2022 10:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).