देश की खबरें | राज ठाकरे मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग पर अड़े; शिवसेना ने कहा- नियमों का उल्लंघन नहीं हुआ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने अपना उग्र तेवर जारी रखते हुए बुधवार को कहा कि जब तक मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर ‘शांत’ नहीं होते, उनके पार्टी कार्यकर्ता भी तेज आवाज में हनुमान चालीसा बजाना जारी रखेंगे। इस बीच, महा विकास अघाड़ी (एमवीए) का नेतृत्व करने वाली शिवसेना ने कहा कि राज्य की सभी मस्जिदों ने लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की अनुमति ली है।