LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Lucknow Super Giants vs Kolkata Knight Riders, TATA Indian Premier League 2026 38th Match Live Toss And Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 38वां मुकाबला आज यानी 26 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (LSG vs KKR) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ (Lucknow) के इकाना स्टेडियम (Ekana Stadium) में खेला जा रहा है. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अपने पिछले मैच में मिली हार के बाद इस मुकाबले में वापसी करना चाहेगी. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स भी अपनी पिछली हार के बाद जीत की राह पर लौटना चाहेगी. दोनों टीमों का इस सीजन में यह अहम मुकाबला है. इस मैच में दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करना चाहेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की अगुवाई ऋषभ पंत कर रहे हैं. जबकि, कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान अजिंक्य रहाणे के कंधों पर है. इस रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही हैं. यह भी पढ़ें: LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Live Streaming: आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (LSG vs KKR 38th T20 Match Playing)

लखनऊ सुपर जायंट्स: एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मोहसिन खान.

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी.

लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Lucknow Super Giants Cricket Team vs Kolkata Knight Riders Cricket Team Match Scorecard)

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 38वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से हो रहा है. आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 5 मैच जीते हैं, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 मुकाबलों में जीत मिली है. ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है.

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम इस सीजन में संतुलित नजर आ रही है. टीम के पास मिचेल मार्श और निकोलस पूरन जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं. मिडिल ऑर्डर में ऋषभ पंत और एडेन मार्करम टीम को मजबूती देते हैं. वहीं, गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और मोहसिन खान अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में रिंकू सिंह, अजिंक्य रहाणे और कैमरून ग्रीन जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और सुनील नारायण टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

नोट: लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.