भिवानी (हरियाणा), चार मई जिले के सिंघानी गांव में खेतों में सिंचाई के लिए बने पानी के हौज में डूबने से मंगलवार की रात तीन युवकों की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि तीनों युवक राजस्थान के चुरू जिले के सादपुरा गांव से बारात में सिंघानी आए थे।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची लोहारू थाना पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया।
गौरतलब है कि इससे पहले 27 अप्रैल को मनफरा गांव के पास खेतों में बने पानी के हौज में नहाने के दौरान डूबने से दो युवकों की मौत हो गई थी।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान 24 वर्षीय मनदीप, 24 वर्षीय कृष्ण कुमार और 21 वर्षीय राहुल सिंघानी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि तीनों हौज में नहाने गए थे और उसी दौरान डूबने से उनकी मौत हो गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY