देश की खबरें | महिला का निजी वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर 12 साल तक यौन शोषण करने के संबंध में मामला दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले की सदर थाना पुलिस ने एक महिला का निजी वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर 12 साल तक उसका यौन शोषण करने के संबंध में बुधवार को मामला दर्ज किया है।
जींद (हरियाणा), पांच मई जिले की सदर थाना पुलिस ने एक महिला का निजी वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर 12 साल तक उसका यौन शोषण करने के संबंध में बुधवार को मामला दर्ज किया है।
महिला थाना प्रभारी गीता ने पीड़िता से मिली शिकायत के आधार पर बताया कि ईगराह गांव निवासी अमित ने पहले महिला से दोस्ती की और फिर उसके साथ बलात्कार किया।
उन्होंने बताया कि आरोपी अमित ने महिला का एक अंतरंग वीडियो भी बना लिया और उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर पिछले 12 साल से उसका यौन शोषण कर रहा है।
महिला थाना ने शिकायत के आधार पर अमित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
महिला थाना प्रभारी गीता ने बताया कि मामले की फिलहाल जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2022 11:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

