देश की खबरें | संगरूर लोकसभा उपचुनाव : शिअद (अमृतसर) प्रत्याशी सिमरनजीत सिंह मान को मिली जीत, आप को झटका
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के प्रत्याशी सिमरनजीत सिंह मान ने रविवार को जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी व राज्य में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार गुरमेल सिंह को 5,822 मतों से हराया।