विदेश की खबरें | बाइडन ने यूक्रेन मुद्दे पर एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए सहयोगी देशों की प्रशंसा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लगता है कि जैसे-जैसे यूक्रेन पर रूस का आक्रमण जारी रहेगा, पश्चिमी देश ‘बिखर’ जाएंगे, हालांकि बाइडन ने उन सहयोगियों की प्रशंसा की है, जिन्होंने युद्ध के चार महीनों के दौरान क्रेमलिन का डटकर सामना किया और यूक्रेन को हथियार भेजते रहे तथा रूस पर प्रतिबंध लगाते रहे।