UP: सपा की हार पर भड़के आजम ने कहा- भाजपा ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया, कोई अंतरराष्ट्रीय संस्था कराए चुनाव
आजम ने रामपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी की भाजपा उम्मीदवार के हाथों 42 हजार से अधिक मतों से पराजय के बाद आरोप लगाया कि भाजपा ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके रामपुर की जनता की जीत को हार में बदल दिया.
Rampur By Election Result 2022: आजम खान ने रामपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी आसिम राजा की भाजपा उम्मीदवार घनश्याम लोधी के हाथों 42 हजार से अधिक मतों से पराजय के बाद संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भाजपा ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके रामपुर की जनता की जीत को हार में बदल दिया. Azamgarh By-Election Result: आजमगढ़ उपचुनाव हारने पर बोले धर्मेंद्र यादव, भाजपा-बसपा गठबंधन के कारण जीते दिनेश लाल यादव
उन्होंने रामपुर में भाजपा प्रत्याशी की जीत को लोकतंत्र की हार करार देते हुए कहा "बहुत अच्छी बात है, वह (भाजपा) जीत गए, लेकिन यह जीत नहीं है उनकी. इसी तरह तो उन्होंने उत्तर प्रदेश की सरकार भी बना ली है और मैं शर्म व एहसास दिलाना चाहूंगा उन तमाम ताकतों को, जो लोकतंत्र को कमजोर कर रही हैं, अपने छोटे-छोटे फायदों के लिए."
आजम ने यह भी कहा कि कोई अंतरराष्ट्रीय संस्था आए और यहां चुनाव कराने की जिम्मेदारी ले.
उन्होंने कहा "ईमानदारी से चुनाव हो जाए. मैं कहता हूं अंतरराष्ट्रीय न्यायालय आये. वह यहां चुनाव कराए. खुले मैदान में चुनाव हो जाए. अगर हम हार गए तो राजनीति का मैदान हमेशा के लिए छोड़ देंगे."
सपा नेता ने कहा के भाजपा पर लोकतंत्र को बचाने की ज्यादा बड़ी जिम्मेदारी थी लेकिन उसने उसे नहीं निभाया. गौरतलब है कि रामपुर लोकसभा उपचुनाव के रविवार को घोषित परिणामों में भाजपा प्रत्याशी घनश्याम लोधी ने सपा उम्मीदवार आसिम राजा को 42192 मतों से पराजित किया. यह सीट आजम खां के ही विधानसभा के लिए चुने जाने के बाद लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के कारण रिक्त हुई थी.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2022 05:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

