Pakistan Shocker: पाकिस्तान के इस्लामाबाद में बंदूक की नोक पर महिला से गैंगरेप, मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने कहा कि उसने एक अभियान शुरू किया है, जिसके तहत यौन हिंसा के खिलाफ उसकी विशेष इकाई शहर के पुलिस अधिकारी सोहेल जफर चट्ठा के नेतृत्व में मामले की जांच कर रही है. इस्लामाबाद कैपिटल पुलिस ने ट्विटर पर घोषणा की, “कैमरों और खुफिया जानकारी के आधार पर सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं. जल्द ही, संदिग्धों को गिरफ्तार किया जाएगा.”